आदिवासी समाज को अपनी परंपरा और संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए : मथुरा

Advertisements

आदिवासी समाज को अपनी परंपरा और संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए : मथुरा

 

विधायक ने टुंडी में किया वाद्ययंत्र और वस्त्रों का वितरण 

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद :

टुंडी प्रखण्ड कार्यालय परिसर में रविवार को विधायक मथुरा प्रसाद महतो के द्वारा आदिवासी सांस्कृतिक कला केंद्र धूमकुड़िया भवन के आदिवासी समूहों के बीच सरकार द्वारा प्रदत्त पारंपरिक वाद्ययंत्र और आदिवासी संस्कृति से जुड़े वस्त्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि आदिवासी समाज को अपनी परंपरा और संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए और इसके लिए सरकार द्वारा प्रदत्त वाद्ययंत्र और वस्त्रों का उपयोग करना चाहिए।

इस अवसर पर मांदर, नगाड़ा व्यास, रण सिंगहा, बांसुरी, मुरली मदान, मदान भेरी, बांस डंटा, करताल, झाल, एकतारा, घुंघरू सेट, आदिवासी संस्कृति से जुड़े धोती, साड़ी, टोपी आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय, झामुमो नेता बसंत महतो, फूलचंद किस्कू, संतू लाल किस्कू, सहित बसाहा, जमुनिया, पत्ररो, मधुपुर, पोखरिया आदि आदिवासी सांस्कृतिक कला केंद्र धूमकुड़िया भवन के समूह से जुड़े लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top