


आदिवासी समाज की आस्था, संस्कृति एवं परंपरा का प्रतीक है जाहेरथान : मथुरा 

विधायक ने जाताखूँटी में जाहेरथान के सौन्दर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास
डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद :
टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने शनिवार को टुण्डी प्रखण्ड अंतर्गत जाताखूँटी पंचायत के कारणपुर स्थित जाहेरस्थान के सौन्दर्यीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह स्थल आदिवासी समाज की आस्था, संस्कृति एवं परंपरा का प्रतीक है। इसके सौन्दर्यीकरण से न केवल धार्मिक महत्व को सुदृढ़ता मिलेगी, बल्कि आदिवासी समाज की आस्था का प्रतीक भी बनेगा।
विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि जाहेरस्थान का सौन्दर्यीकरण करना हमारी प्राथमिकता है, ताकि आदिवासी समाज की भावनाओं का सम्मान हो सके। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।




