


















































आदित्य साहू के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर धनबाद में जश्न का माहौल

डीजे न्यूज, धनबाद: राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर धनबाद में जश्न का माहौल है। पार्टी के महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने आदित्य साहू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनका संगठनात्मक अनुभव, सरल-सहज स्वभाव और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण झारखंड भाजपा को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा। उनका अध्यक्ष बनना झारखंड भाजपा के लिए गौरव का विषय है और उनके नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में और अधिक सशक्त होकर जनहित के कार्यों को गति देगी।
जिला महामंत्री मानस प्रसून, शेखर सिंह, विष्णु त्रिपाठी ने कहा कि साहू जी का नेतृत्व संगठन को मजबूती प्रदान करेगा और आगामी चुनावों में पार्टी को निर्णायक सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा।
जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा ने कहा कि आदित्य साहू का प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है और इससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने बूथ अध्यक्ष से मंडल महामंत्री फिर जिला उपाध्यक्ष का सफर तय करते हुए इस मंजिल तक पहुंचे हैं।
जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह , वीरेंद्र हांसदा, अजय निषाद, नरेंद्र त्रिवेदी, रीता यादव, प्रियंका देवी, उचित महतो, पुरुषोत्तम रंजन, प्रदीप मंडल, मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास, इंद्रभूषण कुशवाहा, रंजय सिंह, मनोज गुप्ता, मनोज मालाकार, मौसम सिंह, मनोज मालाकार, निर्मल प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।



