आध्यात्म, आस्था और विज्ञान की त्रिवेणी है शरद पूर्णिमा: पंकज

Advertisements

आध्यात्म, आस्था और विज्ञान की त्रिवेणी है शरद पूर्णिमा: पंकज

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में जोगता में सोमवार को शरद पूर्णिमा उत्सव सह बाल्मीकि जयंती मनाया गया। शुभारंभ संघ की शाखा में एक घंटे का योग व्यायाम, सूर्य नमस्कार एवं खेल से हुआ। बौद्धिक के पूर्व सामूहिक गीत, सुभाषित, अमृत वचन, व्यक्तिगत गीत हुआ।  मौके पर धनबाद विभाग के सह कार्यवाह पंकज सिंह ने कहा कि शरद पूर्णिमा का सम्बंध सिर्फ आस्था आध्यात्म से ही नहीं है बल्कि पुरातन समय से इसका संबंध विज्ञान से रहा है। यह वह रात है जब प्रकृति स्वयं एक अद्भुत औषधालय बन जाती है। चंद्रमा की 16 कलाओं की पूर्ण शक्ति, खीर का वैज्ञानिक सेवन और वातावरण की अद्वितीय शुद्धता- ये सब मिलकर इस पर्व को आध्यात्म, आस्था और विज्ञान का एक अनूठा त्रिवेणी बनाती हैं।
प्रार्थना, विकिर एवं प्रसाद के रूप में खीर ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन हुआ !
मौके पर तेतुलमारी नगर कार्यवाह चंदन गुप्ता, छोटू गुप्ता, प्रभात गुप्ता,अमरेश चौधरी, प्रणव सिंह, विक्की कुमार, आर. के. चौधरी, डबलू, चंद्रभान प्रसाद के अलावे समाज के लोग सम्मिलित हुए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top