


आचार संहिता के कारण चार फरवरी को बिना पारंपरिक हथियार के पहुंचे गोल्फ ग्राउंड : मथुरा 

दुर्गाडीह में शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) टुंडी प्रखंड कमिटी ने सोमवार को टुंडी के दुर्गाडीह स्थित शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर वीर शहीदों को याद किया। इस दौरान उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तरीय झामुमो के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद थे।
मौके पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि हर वर्ष हमलोग यहां शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित करने के बाद ही दुमका में आयोजित झामुमो स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए रवाना होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी अबुआ सरकार हमेशा वीर शहीदों को मान-सम्मान देने के साथ-साथ उनके परिजनों का भी पूरा ख्याल रखती है। विधायक ने बताया कि आगामी चार फरवरी को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में झामुमो का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो एक बजे से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल धनबाद में नगर निगम चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है, इसलिए कार्यकर्ताओं से पारंपरिक हथियार के बिना ही सभा स्थल पर जाने का आग्रह किया गया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि झंडा और बैनर लेकर कार्यक्रम में शामिल हुआ जा सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि इस बार धनबाद का स्थापना दिवस कार्यक्रम सबके प्रिय और हमारे अभिभावक स्व. दिशोम गुरु के बिना आयोजित हो रहा है, लेकिन उनके सम्मान में ऐतिहासिक भीड़ जुटेगी।
इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, सचिव अब्दुल रसीद अंसारी, छुटू अंसारी, मैनेजर हेम्ब्रम, मीणा हेम्ब्रम, रतिलाल टुडू, रमेश टुडू, लक्ष्मी मुर्मू, पैगाम अली, अख्तर हुसैन, सुनील बेसरा, सहेब्रम टुडू, श्रवण बेसरा, अजीमुद्दीन अंसारी, शहादत अंसारी, कामेश्वर प्रसाद सिंह, अनवर अंसारी, अकरम हुसैन, सन्तु किस्कू के अलावा टुंडी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि तथा जिले भर के झामुमो नेता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।




