बच्चों के बीच बिताए कुछ आत्मीय पल हमेशा यादगार रहते हैं: शारदा सिंह
डीजे न्यूज, धनबाद: टुंडी विधानसभा अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, ओझाडीह, कटनिया में शुक्रवार को बच्चों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
इस दौरान उन्होंने बच्चों का न केवल उत्साहवर्धन किया, बल्कि उनके साथ पंक्ति में बैठकर भोजन भी किया। बच्चों के साथ एक ही पंक्ति में बैठकर भोजन करना उनके प्रति अपनत्व, स्नेह और समानता के भाव को दर्शाता है। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उनके बीच की यह आत्मीयता समारोह के खूबसूरत पलों में से एक रही।