मंडल कारा में अधिष्ठापित ओपन जिम, बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट एवं बच्चों के लिए क्रेच का उद्घाटन

मंडल कारा में अधिष्ठापित ओपन जिम, बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट एवं बच्चों के लिए क्रेच का उद्घाटन

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखण्ड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत बुधवार को मंडल कारा, धनबाद में संसीमित पुरुष बंदियों, महिला बंदियों, महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों तथा कारा कर्मियों के सर्वांगीण विकास हेतु उपायुक्त, धनबाद के सौजन्य से मंडल कारा के आंतरिक एवं बाह्य परिसर में अधिष्ठापित ओपन जिम, बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट एवं बच्चों के लिए क्रेच का उद्घाटन किया गया।

​इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक (बोकारो रेंज), उपायुक्त (धनबाद), वरीय पुलिस अधीक्षक (धनबाद), उप विकास आयुक्त (धनबाद), पुलिस अधीक्षक (नगर, धनबाद), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण, धनबाद), अनुमंडल पदाधिकारी (धनबाद), अपर समाहर्ता-सह-अधीक्षक (मंडल कारा, धनबाद), कारापाल एवं कारा चिकित्सक की गरिमामयी उपस्थिति में बंदियों के बीच बैडमिंटन, वॉलीबॉल, म्यूजिक बैंड, लूडो, कैरम बोर्ड, ज्ञानवर्धक पुस्तकें तथा महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के लिए खिलौने वितरित किए गए।

​इस कार्यक्रम के आयोजन से बंदियों एवं कारा कर्मियों में काफी हर्षोल्लास देखा गया। इसी क्रम में संपूर्ण कारा परिसर का निरीक्षण भी किया गया एवं बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top