सिनीडीह में चित्रगुप्त मंदिर सह सामुदायिक भवन का हुआ भव्य शिलान्यास, धनबाद सांसद ने नारियल फोड़कर किया विधिवत शुभारंभ कहा : बेटी की शादी के दिन किया शिलान्यास, जो हमेशा रहेगा यादगार

सिनीडीह में चित्रगुप्त मंदिर सह सामुदायिक भवन का हुआ भव्य शिलान्यास, धनबाद सांसद ने नारियल फोड़कर किया विधिवत शुभारंभ

कहा : बेटी की शादी के दिन किया शिलान्यास, जो हमेशा रहेगा यादगार

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
महेशपुर पंचायत-2 सचिवालय के समीप सिनीडीह चित्रगुप्त मंदिर सह सामुदायिक भवन का मंगलवार को भव्य शिलान्यास किया गया। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने पंडित के मंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड़कर विधिवत मंदिर की आधारशिला रखी।
सांसद ने कहा कि बेटी के विवाह के मांगलिक अवसर पर पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच मंदिर का शिलान्यास कर रहे हैं, जो जन्म-जन्मांतर तक उनके लिए याद रहेगा। उन्होंने कहा कि चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर मंदिर निर्माण के लिए जो वचन दिया था, उसे पूरा कर मन को संतोष मिला। भगवान श्री चित्रगुप्त जी से प्रार्थना है कि निर्माण कार्य निर्विघ्न संपन्न हो और यह स्थान आस्था, संस्कृति एवं सामाजिक एकता का केंद्र बने।
श्री श्री चित्रगुप्त महापरिवार बाघमारा अंचल सिनीडीह के अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा ने अपनी टीम की ओर से सांसद के प्रति आभार जताया और कहा कि इस क्षेत्र के लिए यह मंदिर सह सामुदायिक भवन मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर आयोजित शिलान्यास पूजन में संरक्षक बासुकीनाथ लाला ने बतौर मुख्य यजमान पूजा-अर्चना की और नारियल फोड़कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि वह इस नेक कार्य के लिए हमेशा तन-मन से तैयार हैं।
इसके पूर्व अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा ने सांसद को बुके देकर स्वागत किया। तत्पश्चात संरक्षक धीरेन लाला ने सांसद को शॉल ओढ़ाकर एवं मुख्य संरक्षक उमेश श्रीवास्तव ने चित्रगुप्त का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। महासचिव समीर कुमार लाला ने कलम भेंट की एवं संगठन महामंत्री संजू लाला ने बैच लगाकर सम्मानित किया। वहीं धनबाद से आए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और संगत-पंगत के अध्यक्ष रवि भूषण श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सचिव सुजीत कुमार सिन्हा ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर संरक्षक धीरेन लाला, बासुकीनाथ लाला, रंजन लाला, ललन किशोर प्रसाद, उमेश श्रीवास्तव, रविन्द्र अम्बष्ठा, विनय कुमार सिन्हा, प्रशांत दयाल, अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा, महासचिव समीर कुमार लाला, सचिव सुजीत कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष गौरव सिन्हा, नीरज सिन्हा, अमित सिन्हा, राजीव रंजन घोष, राकेश कुमार सिन्हा, विनय कुमार लाला, रमन जी कर्ण, रवि भूषण श्रीवास्तव, विनोद कुमार श्रीवास्तव, अजय लाला, सुमन सिन्हा, चंद्रशेखर सिन्हा, संजू लाला, नीरज लाला, डॉ. मनीष कुमार, रतन रजवार, पंकज कुमार लाला, सुनील कुमार सिन्हा, अनमोल लाला, नमन सिन्हा, भोला लाला, पप्पू सिन्हा, अमित सिन्हा आदि उपस्थित रहें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top