सिविल सर्जन के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं टुंडी चिकित्सा प्रभारी
CHC टुंडी के प्रसव गृह के नए रोस्टर में कई वर्षों से जमे एएनएम का भी नाम शामिल
डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : टुंडी सीएचसी में नवजात की मौत के बाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल ममता वाहन के एमयू को रद्द, प्रसव गृह से दो एएनएम को कार्य मुक्त तथा दो डॉक्टरों को शोकॉज जारी कर प्रसव गृह में कई वर्षों से जमे सभी एएनएम को तत्काल कार्य मुक्त करने का निर्देश दिया था।
बहरहाल शुक्रवार को चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी टुंडी के द्वारा प्रसव कक्ष के लिए नया रोस्टर जारी किया गया है, जिसमें सिविल सर्जन के आदेश के बावजूद कई वर्षों से जमे एएनएम को भी शामिल किया गया है। जो सिविल सर्जन के आदेश को दरकिनार कर लागू किया गया है।