सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

​डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर शुक्रवार को सदर अस्पताल, धनबाद में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

​जिला स्वास्थ्य समिति, धनबाद एवं सदर अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग की ब्लड स्टोरेज यूनिट के सौजन्य से आयोजित इस शिविर का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त आदित्य रंजन ने स्वयं रक्तदान कर किया। इस पहल के माध्यम से उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों और आम नागरिकों को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया।

​इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचाने की उम्मीद जगाता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण और आपातकालीन स्थितियों में जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

इसके अलावा सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार समेत कार्यालय के अन्य कर्मी, आम नागरिकों ने भी रक्तदान किया। ​शिविर के सफल संचालन में सदर अस्पताल के चिकित्सकों, पैथोलॉजी विभाग एवं ब्लड स्टोरेज यूनिट के कर्मियों तथा जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार समेत कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top