मेयर-विधायक ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

मेयर-विधायक ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद: सिंह मेंशन में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में त्योहारों के दौरान
उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना करते हुए आभार जताया।
मौके पर सफाई कर्मियों और उनके परिवारजनों के लिए सहभोज का भी आयोजन किया गया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने यह संदेश भी दिया कि शहर की स्वच्छता में योगदान देने वाले श्रमिकों का सम्मान समाज की जिम्मेदारी है।
संजीव सिंह ने कहा कि सफाई कर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान उनके समर्पण एवं मेहनत से धनबाद स्वच्छ बना रहा। उनके योगदान का सम्मान करना हमारा दायित्व है।

रागिनी सिंह ने कहा कि सफाई कर्मियों की मेहनत और सेवा भावना सराहनीय है। त्योहारों के दौरान भी उन्होंने पूरी निष्ठा से शहर की स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाई। उनके श्रम का सम्मान करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

सफाई कर्मियों ने कहा कि उनके काम और मेहनत को इस तरह सम्मान मिलना उनके लिए गर्व की बात है। सभी ने महापौर और विधायक के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में निगम कर्मचारियों में हुजैफा अंसारी, धीरज यादव, राजेश रजक, अविनाश कुमार यादव, मुकेश वर्मा, सतेंद्र कुमार नोनिया, सरफराज अंसारी, जितेंद्र प्रसाद एवं मधुमिता विश्वास सहित रेमकी कंपनी के प्रतिनिधि, निगम सुपरवाइजर तथा सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top