राजस्थानी नागौरी नृत्य और भक्ति जागरण ने बांधा समां

राजस्थानी नागौरी नृत्य और भक्ति जागरण ने बांधा समां

महेशलुंडी में छठ महापर्व के समापन पर आयोजित हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

डीजे न्यूज, गिरिडीह : ग्राम पंचायत महेशलुंडी में लोक आस्था के महापर्व छठ के समापन पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान से पहुंचे रामू मारवाड़ी और उनकी टीम के कलाकारों ने राजस्थानी नागौरी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, स्थानीय कलाकारों की ओर से प्रस्तुत भक्ति जागरण में भी श्रद्धालु देर रात तक भक्ति गीतों पर झूमते रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीसीएल गिरिडीह के महाप्रबंधक दिलीप कुमार, परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुफस्सिल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार और राहुल रंजन सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुखिया शिवनाथ साव ने सभी अतिथियों को बैज पहनाकर स्वागत करने के साथ की। इसके बाद अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

मौके पर मुखिया शिवनाथ साव ने कहा कि छठ महापर्व श्रद्धा, आस्था और स्वच्छता का महान प्रतीक है। महेशलुंडी पंचायत में यह पर्व शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने पंचायत की सभी छठ पूजा समितियों और ग्रामीणों के प्रति आभार जताया। साथ ही अगले वर्ष इससे भी बेहतर और भव्य आयोजन करने की बात कही।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश कंधवे, जगदीश दास, अनिल ठाकुर, संजय ठाकुर, लखन ठाकुर, राहुल प्रसाद, वासुदेव दास, किशोर यादव और वासुदेव साहू समेत कई ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top