डीईओ को सौंपा 10 सूत्री मांग पत्र, शिक्षकों की गंभीर समस्याओं के निराकरण की है मांग

डीईओ को सौंपा 10 सूत्री मांग पत्र, शिक्षकों
की गंभीर समस्याओं के निराकरण की है मांग

डीजे न्यूज, धनबाद: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों से जुड़ी गंभीर समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को डीईओ को मांग पत्र सौंपा। इस बाबत संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भगत तथा महासचिव सियाराम प्रसाद सिंह ने बताया कि
एसआइआर कार्य में सुपरवाइजर के रूप में प्रतिनियुक्त शिक्षक स्वर्गीय दिनेश राम की निर्वाचन-कार्य के दौरान अत्यधिक कार्य तनाव की वजह से 2 अक्टूबर को असामयिक मृत्यु हो गई। वे मध्य विद्यावि धैया, धनबाद (नगरपालिका) में कार्यरत थे। दिवंगत के आश्रित को निर्वाचन आयोग एवं विभागीय नियामानुसार निर्धारित अनुग्रह राशि / मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा पर नौकरी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रदान की जाय।
अस्वस्थ, गंभीर बीमारी से ग्रसित तथा 50 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों को S.I.R., जनगणना सरीखे अत्यधिक भाग-दौड़ एवं मानसिक तनाव वाले गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाय।
कार्यालय में शिक्षकों द्वारा समर्पित विभिन्न प्रकार के आवेदनों (मातृत्व / चिकित्सा अवकाश, भविष्य निधि अग्रिम आदि) का एक तय समय-सीमा के अनुसार त्वरित निष्पादन किया जाय।
शिक्षकों के मासिक वेतन का ससमय भुगतान सुनिश्चित किया जाय। ताकि उन्हें आर्थिक असुविधा का सामना न करना पड़े और वे शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करते समय तनावमुक्त रहें।
जिला शिक्षा अधीक्षक, धनबाद के ज्ञापांक-588/धनबाद, दिनांक-25.02.2025 (जो ग्रेड-4 में शिक्षकों के प्रोन्नत्ति से संबंधित है) में आवश्यक संशोधन करते हुए सामाजिक-विज्ञान के पद पर सामाजिक विज्ञान से उत्तीर्ण विषय के योग्यताधारी शिक्षकों को ही प्रोन्नत्ति दी जानी थी। जबकि भाषा विषय से उत्तीर्ण 22 शिक्षकों को नियम विरूद्ध प्रोन्नति दे दी गई, इसे सामाजिक विज्ञान एवं कॉमर्स स्नातक योग्यताधारी शिक्षक प्रोन्नत्ति से वंचित हो गये। इनकी प्रोन्नत्ति ARTS विषय से करते हुए भाषा के पद पर ही दी जाय। इनकी स्नातक उत्तीर्ण योग्यता में एक भी सामाजिक विज्ञान विषय का नहीं है। (छायाप्रति संलग्न) इनके सर्टिफिकेट से विषय की मिलान की जाय ।

जबकि कला के नाम पर सभी 22 भाषा विषय से स्नातक उत्तीर्ण शिक्षकों से प्रोन्नति देकर पद भर दिया गया है। जो निधन विरूद्ध है, इनकी प्रोन्नत्ति भाषा के पद पर ही होनी चाहिए थी। इससे सामाजिक-विज्ञान के वास्तविक अहर्ताधारी शिक्षकों को ग्रेड-4 से प्रोन्नत्ति वंचित कर दिया गया है।

जिससे उच्च प्राथमिक कक्षा (6-8) कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की गुणवत्त शिक्षा प्रभावित हो रही है। ।
नगर-निगम, धनबाद से 8 किलोमीटर की परिधि के अंतर्गत पड़ने वाले विद्यालय के शिक्षकों को पूर्व की भाँति परिवहन भत्ते का भुगतान अविलम्ब आरंभ किया जाय। जिसे बिना किसी आदेश के रोक दिया गया है।
प्रशासनिक सुगमता एवं शिक्षकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कतरास एवं बाघमारा अंचल की गुरूगोष्ठी पूर्व की भाँति अलग-अलग आयोजित की जाय, जिससे स्थानीय समस्याओं का बेहतर समाधान हो सके।
सेवानिवृत हो चुके शिक्षकों के पेंशन, ग्रेच्युटी, भविष्य‌निधि हुदै अवकाश नकदीकरण जैसे सभी सेवांत लाभों का भुगतान भ्रष्टाचार’ रहित एवं बिना अनावश्यक विलंब के ससमय किया जाय।
सेवा अवधि के दौरान दिवंगत शिक्षकों के समस्त बकाए पावना का भुगतान मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर उनके आश्रितों को किया जाय।
ग्रीष्मावकाश के दौरान जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की विभागीय नियमानुसार क्षतिपूर्ति अवकाश दिया जाय।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनहित एवं शिक्षकहित से जुड़े बिन्दुओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र आदेश निर्गत करने का आग्रह किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top