भक्तिमय माहौल में मां काली को दी गई विदाई, अगले वर्ष आने का लिया आशीर्वाद
डीजे न्यूज,पचंबा, गिरिडीह : पचंबा सार्वजनिक दुर्गा स्थान में मां काली की प्रतिमा का विसर्जन पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। विसर्जन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए। मां काली की विदाई के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां काली को विदाई दी। इस दौरान भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। मां की प्रतिमा के विसर्जन के समय श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर से मां के आगमन की कामना की।
विसर्जन कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सौहार्द की झलक देखने को मिली। स्थानीय लोगों के सामूहिक सहयोग से पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।