सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने पेंट्रीकार एवं कोचों का किया निरीक्षण
डीजे न्यूज, धनबाद:
धनबाद मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार ने रविवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 13351 एक्सप्रेस के पेंट्रीकार एवं कोचों का निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रेन में साफ-सफाई, खानपान व्यवस्था एवं यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन के खानपान स्टॉलों पर अग्नि सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं तथा पार्सल कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मचारियों एवं संचालकों को सुरक्षा, स्वच्छता और बेहतर यात्री सेवा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।