संक्षिप्त खबरें: –
गरीब युवती की शादी के लिए दिया आर्थिक सहयोग
बलियापुर: हरि ओम सेवा संस्था की ओर से शनिवार को एक गरीब युवती की शादी के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्त, डॉ स्वरूप चौधरी, अजय कुमार साहू, कृष्णा दां, हारु बाउरी आदि थे।
—————————————————–
सड़क हादसे में एक जख्मी
बलियापुर: बलियापुर थाना क्षेत्र के रखितपुर रेल फाटक के पास शनिवार की देर शाम एक बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी पहाड़पुर का बताया जाता है। लोगों ने जख्मी को बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया।
————————————————-
लोकतंत्र में निर्वाचन के महत्व पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
बलियापुर: उत्क्रमित उच्च विद्यालय बड़ादहा में शनिवार को निर्वाचन साक्षरता क्लब की ओर से “लोकतंत्र में निर्वाचन के महत्व” पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर स्कूल के प्रधान शिक्षक उमेश चंद्र मेहता, मंजय प्रमाणिक, क्लब के समन्वयक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे। इस अवसर पर दिवाली के मौके पर स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
————————————————
विधायक ने किया हाई मास्ट लाइट का उदघाटन
बलियापुर: बाघमारा पंचायत स्थित कुवंरडीह काली मंदिर प्रांगण में विधायक मद से बने हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन शनिवार को विधायक चंद्रदेव महतो ने किया। उन्होंने कहा कि हाई मास्ट लाइट के लगने से ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी। मौके पर कल्याण ठाकुर, संतोष महतो, गणेश गोराई, देवाशीष पांडे आदि थे।