शहीद शक्तिनाथ महतो के शहादत दिवस की तैयारी को ले बैठक, 28 नवंबर को श्रद्धांजलि सभा

शहीद शक्तिनाथ महतो के शहादत दिवस की तैयारी को ले बैठक, 28 नवंबर को श्रद्धांजलि सभा

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): शहीद शक्तिनाथ महतो के शहादत दिवस की तैयारी को लेकर टाटा सिजुआ 12 नंबर स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार को बैठक हुई। बैठक में 28 नवंबर को शहीद शक्ति के शहादत दिवस पर टाटा सिजुआ 12 नंबर (आजाद सिजुआ) स्थित समाधी स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मेले की तैयारियों, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं आयोजन को सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने सभी सदस्यों से आपसी सहयोग, समर्पण एवं बेहतर समन्वय के साथ मेले को सफल बनाने की अपील की।
उन्होंने इस आयोजन को आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ भव्य रूप देने का आह्वान किया।

मौके पर राकोमयू नेता संजय कुमार सिंह, नीलकंठ नारायण महतो, जनक लाल, घल्टू त्रिगुनाइत, बसंत महतो, सुमित महतो, दुर्गा चरण मरांडी, मो. उस्मान, आनंद महतो, विकास महतो, हीरालाल महतो, बीरु सिंह आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top