रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बलियापुर: कर्माटांड़ स्थित आदर्श शिशु विद्या मंदिर में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने भगवान कृष्ण, बाबा भोलेनाथ, दीपमाला समेत अनेक आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मौके पर स्कूल के सचिव अधिवक्ता बदल रवानी, प्राचार्य मीरा कुमारी, विश्वनाथ महतो, सुनील कुमार रवानी, श्रीकांत, पंकज, राहुल, शंकर, रमेश, पल्लवी, प्रमिला, पूजा, मनोज, भास्कर, मोनाली के अलावा शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थी।