जिम्मेदारी का निर्वहन करें सांसद, बारामुड़ी खटाल को उजाड़ने से बचाएं: मनोज कुमार यादव
डीजे न्यूज, धनबाद:
बारामुड़ी खटाल प्रकरण पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह अधिवक्ता मनोज कुमार यादव ने कहा कि सांसद ढुलू महतो खटालवासियों को सिर्फ आश्वासन न दें। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सांसद धरातल पर काम कर खटालवासियों के आशियाना को उजड़ने से बचाएं। उन्होंने कहा कि जनता के हित में ठोस पहल करना चाहिए। गरीब परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से समझें और उनके आशियाने बचाने के लिए ठोस एवं प्रभावी पहल करें। उन्होंने कहा कि बारामुड़ी खटाल के लोग पिछले 21 वर्षों से अपने परिवार और मवेशियों के साथ रह रहे हैं। ऐसे में भविष्य की व्यवस्था किए बिना उन्हें उजाड़ने का कोई भी कदम गरीब परिवारों के लिए गंभीर संकट पैदा कर सकता है। उन्होंने सांसद से मांग की कि वे इस मामले में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।