ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग पर आधारित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग पर आधारित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):  एमएसएमई कार्यालय धनबाद द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग पर आधारित एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन सोमवार को बलियापुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में किया गया। उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, बीडीओ प्रभाष चंद्र दास एवं विभाग के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को उनके द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग की विधि को सिखाने एवं जागरूकता पैदा करना था। विभागीय पदाधिकारियों ने पीएम विश्वकर्मा योजना के 18 पारंपरिक विद्याओं में कार्य करने वाले कारीगर एवं शिल्पकारों जैसे कारपेंटर, नाव बनाने वाले, हथोड़ा और टूलकिट बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, सोनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची राजमिस्त्री, डलिया, चटाई, झाड़ू, गुड़िया एवं खिलौने बनाने वालों, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, मछली का दाना बनाने वाले कारीगर एवं शिल्पकारों के बने हुए उत्पादों का बाजार में प्रतिस्पर्धा में खरे उतरे इसके लिए उनका ब्रांडिंग करना अत्यंत आवश्यक बताया गया। मौके पर एलडीएम अमित कुमार, आईंपीपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक प्रीतम कुमार, जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी  अधिकारी पूनम कुमारी, आईआरएडी प्रबंधक राजेश कुमार सिंह, सुमित कटियार, फैज मिर्जा आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top