बीसीसीएल के लोदना क्षेत्रीय जीएम सहित पांच अधिकारी हुए सम्मानित
डीजे न्यूज, धनबाद: बीसीसीएल में अपने कार्य में उत्कृष्टता, समपर्ण और बहुमूल्य योगदान देने के लिए पांच अधिकारियों को सम्मानित किया गया है। कोलकाता में रविवार को आयोजित कोल इंडिया लिमिटेड के स्थापना दिवस समारोह के दौरान पांचों अधिकारी को विभिन्न श्रेणियों में प्रतिष्ठित पुरस्कारों के साथ सम्मानित किया गया था। समारोह में सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।
इन अधिकारियों को मिला सम्मान
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र जीएम का पुरस्कार लोदना क्षेत्र के जीएम अनिल कुमार सिन्हा को मिला है।
जीएम (एस्टेट) अरविंद सिन्हा सर्वश्रेष्ठ एचओडी पुरस्कार से नवाजे गए।
जीएम (विपणन और बिक्री) हितेश वर्मा को व्यक्तिगत उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया है।
झारिया मास्टर प्लान विभाग के सहायक प्रबंधक रुपल भार्गव ने महिला उत्कृष्टता पुरस्कार (कार्यकारी) प्राप्त किया।
वरिष्ठ प्रबंधक (खनन) / एसवीओ नवीन ठाकुर को सतर्कता उत्कृष्टता पुरस्कार दिया गया। सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को बधाई दी और उनकी प्रतिबद्धता और उपलब्धियों की सराहना की।