चार सूत्री मांगों को लेकर आजसू छात्र संघ का भूख हड़ताल कल
डीजे न्यूज, धनबाद: विद्यार्थियों से जुड़ी चार सूत्री मांगों को लेकर आजसू छात्र संघ ने सोमवार को बीबीएमकेयू मुख्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की है। संघ की मांगों में पीएचडी प्रवेश परीक्षा (PET) का नोटिफिकेशन अविलंब जारी कर प्रवेश परीक्षा आयोजित करना, सीनेट बैठक एवं दीक्षांत समारोह से संबंधित पूर्व में सौंपे गए आवेदन पर विश्वविद्यालय प्रशासन तत्काल विस्तुत लिखित जवाब देना, पूर्व में जारी आउटसोर्सिग निविदा को निरस्त कर झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित नवीनतम न्यूनतम मजदूरी एवं वी.डी.ए. की संशोधित दरों के आधार पर नई निविदा आमंत्रित की करने तथा नई निविदा की अनुमानित लागत एवं सभी वित्तीय शर्तें भी इन्हीं संशोधित दरों के आधार पर निर्धारित करना, केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रचलित नीतियों तथा GeM के प्रावधानों के अनुरूप पात्र एमएसएमई इकाइयों एवं श्रम सहकारी समितियों को टर्नओवर, कार्यानुभव एवं ईएमडी में नियमानुसार छूट प्रदान की जाए, ताकि उन्हें निविदा प्रक्रिया में निष्पक्ष भागीदारी का अवसर मिल सके आदि शामिल हैं।