टुंडी के कोलहर में खुली झारखंड ग्रामीण बैंक की नई शाखा, अध्यक्ष मदन मोहन बरियार ने किया उद्घाटन

टुंडी के कोलहर में खुली झारखंड ग्रामीण बैंक की नई शाखा, अध्यक्ष मदन मोहन बरियार ने किया उद्घाटन

डीजे न्यूज, टुंडी (धनबाद) : टुंडी प्रखंड अंतर्गत कोलहर मोड़ के समीप नवनिर्मित परिसर में झारखंड ग्रामीण बैंक की टुंडी शाखा का उद्घाटन किया गया। बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर एवं नारियल फोड़कर शाखा का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की मांग और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए कोलहर में झारखंड ग्रामीण बैंक की टुंडी शाखा खोली गई है। इस शाखा में ग्राहकों को जमा-निकासी, खाता संचालन, विभिन्न प्रकार के ऋण सहित सभी बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पेंशन और छात्रवृत्ति भुगतान की सुविधा भी मिलेगी।

मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कनौजिया, वरीय प्रबंधक अतुल आनंद, शाखा प्रबंधक निखिल कुमार, कैशियर मनीषा कुमारी, कोलहर के मुखिया विजय मंडल एवं पूर्णाडीह के मुखिया बसंत नारायण तिवारी, पंकज कुमार सिन्हा, अशोक कुमार मंडल, सुरेंद्र कुमार सिन्हा, प्रबोध पांडेय, रीना मंडल, सुबोध मंडल, पंकज गुप्ता, राजदीप गुप्ता, कमला कान्त पंडित, संतोष पंडित सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top