सरिया के चिरुवां में उर्स मेले की तैयारी शुरू
18 से 20 जनवरी तक सजेगा हजरत सैयद बाबा गौस अली शाह का मजार
गौसिया कमेटी ने की बैठक
डीजे न्यूज, सरिया (गिरिडीह) : बगोदर-सरिया अनुमंडल क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिरुवां मुख्यालय में स्थित हज़रत सैयद बाबा गौस अली शाह सहरवर्दी रहमतुल्ला अलैह के मजार-शरीफ में हर साल की तरह इस बार भी तीन दिवसीय उर्स मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला 18, 19 और 20 जनवरी को लगेगा।इसी कड़ी में 29 अक्टूबर (गुरुवार) को सुबह 10 बजे से लेकर रात 11 बजे तक जनरल गौसिया कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दिन भर चर्चा चली और देर शाम तक चंदा जमा करने के साथ-साथ अन्य जरूरी कार्यों को पूरा किया गया।