राष्ट्र, उद्योग एवं मजदूर हित में किया गया है संघ की स्थापना: राजीव कांत धनबाद में धकोकसं का अभ्यास वर्ग संपन्न

राष्ट्र, उद्योग एवं मजदूर हित में किया गया है संघ की स्थापना: राजीव कांत

धनबाद में धकोकसं का अभ्यास वर्ग संपन्न

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ का क्षेत्र स्तरीय अभ्यास वर्ग का आयोजन गुरुवार को विश्वकर्मा भवन कार्यालय  के त्रैम्वकराव जुमड़े सभागार में किया गया। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुरारी ताँती ने की।  संचालन संघ के महामंत्री उमेश कुमार सिंह कर रहे थे।
आरएसएस के प्रांत प्रचारक राजीव कान्त ने संघ की स्थापना के उद्देश्य पर विस्तृत प्रकाश डाला। कहा कि संघ की स्थापना राष्ट्र हित, उद्योग हित एवं मजदूर हित को लेकर किया गया है। यह शुद्ध रूप से मजदूरों का और मजदूरों द्वारा संचालित संगठन है। संघ की कार्य पद्धती अन्य श्रम संगठनों से अलग है। इसी कारण यह संगठन शून्य से शिखर तक पहुँचा है।

सुरेन्द्र भुषण महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध बीसीसीएल द्वारा ओधोगिक संबंध/विवाद, पदोन्नती रोस्टर प्रक्रिया, मेनपावर बजट आदि विषयो पर  प्रशिक्षुओं को जानकारी दिया।

राहुल कुमार सहायक श्रमायुक्त (केन्द्रीय) / एएलसी ने चार नये श्रम कानून पर विस्तार से चर्चा की। उन्होने वोनस अधिनियम, वेतन संघिता आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।

धर्मजीत चौधरी मंत्री भामसंघ चनबाद जिला सह महामंत्री भ.नि. एवं अन्य सन्निर्माण कामगार यूनियन भामसंघ झारखण्ड प्रदेश संगठनात्मक विषयों पर प्रकाश डाला।

मौके पर धर्मजीत चौधरी, ओम कुमार सिंह, राधवेन्द्र नारायण पाण्डेय, मुरारी ताँती, सुशील कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह, भौमिक महतो, राजलाल यादव, प्रशान्त नियोगी, अनिल कुमार, गायत्री देवी, तेजलाल प्रसाद, अमरेश चौधरी, कृष्ण कन्हैया, विश्वानन्द झा, कालीपद महतो, चंदन कुमार, विरेन्द्र कुमार उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top