सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से टुंडी में शोक, विधायक मथुरा महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से टुंडी में शोक, विधायक मथुरा महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : टुंडी प्रखंड के ठेठाटांड में सड़क दुर्घटना में दो युवकों के निधन की सूचना पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो उनके घर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें ढांढस बंधाया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस हृदयविदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। युवकों का असमय इस दुनिया से चले जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

इस दुःख की घड़ी में हम शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति दें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top