चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

डीजे न्यूज, धनबाद: सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, छठ तालाब, ठाकुर कुल्ही धैया की ओर से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में विभाजित थी।
कक्षा प्रथम से तृतीय तक के प्रतिभागी प्रथम वर्ग में थे। इनमें प्रथम स्थान पर आशी सिंह  , द्वितीय  नंदिनी सिंह तथा तृतीय स्थान पर रोहित कुमार रहे ।
दूसरे वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरव मिश्रा,द्वितीय हर्ष कुमार तथा तीसरा स्थान  श्रेयांश कुमार ने प्राप्त किया। साथ ही तृतीय वर्ग की प्रतियोगिता में  पूर्वी सिंह, रिद्धि कुमारी तथा  श्रेया शर्मा क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।

सभी विजेता प्रतिभागियों को डी वाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल, धनबाद की प्राचार्य अर्चना मिश्रा ने  प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह ,सचिव विकास  राय, कोषाध्यक्ष रंजीत जायसवाल , प्रतियोगिता के निर्णायक मनीष जायसवाल,  राणा  बनर्जी सहित सुनील चौरसिया,  बिमल कुमार,राज कुमार शर्मा, संजय मिश्रा, अप्पू चौरसिया, , सुनील चौरसिया, मनोज सिंह, विमल कुमार, संतोष रजक, प्रसून्न पांडे, भोला नाथ पांडे, अमित सिंह, सुशील मिश्रा, कृष्णा चौरसिया, मिथिलेश ठाकुर , सहित सैकड़ो की संख्या में प्रतिभागी एवम उनके अभिभावक गण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन विशिष्ट सेवा से सम्मानित राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी आशीष जायसवाल ने किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top