धनबाद के न्यू बिशुनपूर से 65 वर्षीय रानी देवी लापता, परिजनों ने की मदद की अपील
डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद के न्यू बिशुनपूर निकट दुर्गा मंदिर क्षेत्र से 65 वर्षीय महिला रानी देवी 29 सितंबर को बिना बताए घर से निकल गई हैं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चल सका है।
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि यह महिला कहीं दिखे या इनके बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया 6206444535 या 9931544148 पर संपर्क करें।