टुंडी बेगनरिया का युवक 25 सितंबर से लापता, परिजनों ने टुंडी थाना में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
डीजे न्यूज, टुंडी (धनबाद) : टुंडी थाना क्षेत्र के बैगनरिया निवासी 26 वर्षीय युवक कुमार पंकज सोरेन 25 सितंबर से लापता है। जिसे लेकर परिजन काफी परेशान हैं। उक्त युवक के भाई अभिषेक कुमार सोरेन ने टुंडी थाना में इस संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर कुमार पंकज सोरेन की खोजबीन करने की मांग की है।
मामले की जानकारी देते हुए अभिषेक कुमार सोरेन ने बताया कि मेरे भाई कुमार पंकज सोरेन 25 सितंबर शाम 7 बजे घर से निकला है जो कि अभी तक वापस नहीं आया। काफी खोजबीन करने के बाद भी वह नहीं मिला, जिसकी शिकायत टुंडी थाना में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर अपने भाई की सकुशल बरामदगी की मांग की है।