दशलक्षण महापर्व पर व्रतधारी सम्मान : ईसरी की आयुषी जैन का रांची जैन समाज ने किया सम्मान, कठिन निर्जला उपवास पूर्ण कर बढ़ाई आत्मशुद्धि

दशलक्षण महापर्व पर व्रतधारी सम्मान : ईसरी की आयुषी जैन का रांची जैन समाज ने किया सम्मान, कठिन निर्जला उपवास पूर्ण कर बढ़ाई आत्मशुद्धि

डीजे न्यूज, डुमरी (गिरिडीह): दशलक्षण महापर्व के समापन के अवसर पर रविवार को रांची जैन समाज द्वारा व्रतधारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।सम्मान समारोह में ईसरी बाजार निवासी आयुषी जैन (पति सत्यार्थ जैन) को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और अभिनंदन पत्र प्रदान कर उनके तप की अनुमोदना की गई।आयुषी जैन ने जैन धर्म के सबसे कठिन और पवित्र दशलक्षण महाव्रत की साधना को पूर्ण किया था। इसके पूर्व गत वर्ष भी इन्होंने 10 दिनों तक निर्जला उपवास किया था। काया को कष्ट देकर आत्मा को शुद्ध करने की यह साधना अपने आप में वंदनीय है।आयुषी के परिवारजनों ने उपवास व्रत की समाप्ति पर उसकी पारणा करवाई और उसके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरन्तर बढ़ती आत्म विशुद्धि की मंगल कामना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top