प्रेम विवाह करने वाली बेंगाबाद की बेटी का सर धड़ से अलग उसके मनियाडीह निवासी ससुर संतोष रवानी ने कराया था
बलियापुर पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
डीजे न्यूज, धनबाद :
धनबाद के बलियापुर में दिल दहला देने वाली घटना का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने साजिश रच कर अपनी बहू का सिर धड़ से अलग कर हत्या कर दी और शव को ढांगी पहाड़ी के तलहटी में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
11 सितंबर को थाना प्रभारी बलियापुर को सूचना मिली कि ढांगी पहाड़ी के तलहटी के पास एक सिर कटा लड़की का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर बलियापुर गश्ती दल मौके पर पहुंचा तो एक लड़की का सिर कटा शव पड़ा मिला और कुछ दूरी पर एक बोरे में उसका सिर भी बरामद हुआ।
मौके पर ही संदीप रवानी, पिता सुदामा रवानी, पता बहादुरपुर, थाना बेंगाबाद, जिला गिरिडीह ने शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी 9 सितंबर से लापता थी, जिसकी सूचना उनके दामाद कृष रवानी ने फोन पर दी थी।
पिता के लिखित आवेदन पर बलियापुर थाना कांड संख्या-155/2026, दिनांक 11.09.2026, धारा-103(1)/238/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। कांड की संवेदनशीलता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिन्दरी प्रकाश चन्द्र महतो के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया।
टीम ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया –
1. जयराम रवानी, पिता स्व. शीतल रवानी, डोमनपुर, थाना राजगंज
2. किशोर महतो, पिता स्व. चक्रधर महतो, प्रधानखंता, थाना बलियापुर
3. आलोमनी देवी, पति सुभाष रजवार, करमाटांड़, थाना बलियापुर
4. राम प्रसाद रजवार, पिता स्व. जटल रजवार, करमाटांड़, थाना बलियापुर
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
हत्या की वजह
जांच में सामने आया कि मनियाडीह शीतलपुर निवासी संतोष रवानी के पुत्र कृष रवानी ने मृतका से प्रेम विवाह किया था, जो संतोष रवानी को पसंद नहीं था। संतोष रवानी ने ही लड़की को रास्ते से हटाने के लिए षडयंत्र रचते हुए योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर साक्ष्य छुपाया। कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
बरामद सामान
हत्या में प्रयुक्त बड़ा धारदार छुरा, मृतका का चप्पल, पूजा सामग्री और 3 मोबाइल।