निबंध, दोहा, कविता, वाद-विवाद व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
डीजे न्यूज, धनबाद: बड्स गार्डेन स्कूल, दलूडीह के सभागार में कक्षा आठवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हिंदी निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं के मोहम्मद शहबाज शेख, दोहा प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं की श्रुति, कविता प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं की साक्षी, वाद-विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं के आदित्य सौरभ तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं के मोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य विजेता विद्यार्थियों को द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद चौरसिया ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व और उसके व्यापक उपयोग पर प्रकाश डाला। विद्यालय के चेयरमैन अमर कुमार पाल ने हिंदी विभाग की सभी शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों को सम्मानस्वरूप उपहार प्रदान किए।
कार्यक्रम में हिंदी विभाग की पुष्पा दुबे, अर्चना सिंह, विनीता कुमारी, फातमा जरीन, ज्योति कुमारी, शिवानी पंडित, शीतल शर्मा, पुष्पा विश्वकर्मा, तान्या रावत, संजय तिवारी एवं सोमनाथ उपाध्याय सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11वीं की छात्रा माही दुबे एवं दिव्यांश कुमार ने किया।