कलेक्शन करने पहुंचे एलआईसी एजेंट की बाइक चोरी

कलेक्शन करने पहुंचे एलआईसी एजेंट की बाइक चोरी

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के कुरकुटांड़ गांव में रविवार दोपहर बाइक चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। कलेक्शन के सिलसिले में गांव पहुंचे एलआईसी एजेंट की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक अज्ञात चोरों ने उड़ा ली। घटना के बाद भुक्तभोगी ने पूर्वी टुंडी थाना में इसकी सूचना दी है।

बताया गया कि असुरबांध गांव निवासी सुबोध मंडल (रमेश मंडल) एलआईसी एजेंट हैं। रविवार को वह मैरानवाटांड़ पंचायत के कुरकुटांड़ गांव में कलेक्शन के लिए गए थे। बाइक को गांव में खड़ा कर वह अपने काम में लग गए। कुछ देर बाद लौटे तो बाइक गायब थी।

उन्होंने आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। चोरी गई बाइक का नंबर JH 10BK 6035 है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ बाइक की तलाश में जुट गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top