साइबर ठगों ने सेविका के खाते से उड़ाए 67 हजार

साइबर ठगों ने सेविका के खाते से उड़ाए 67 हजार

बलियापुर: साइबर ठगी से बचाव की जानकारी देने के उद्देश्य से विभिन्न माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद इसके प्रति लोग सचेत नहीं हो रहे हैं। परिणामस्वरूप आए दिन कोई न कोई साइबर अपराधियों के चंगुल में फंसकर अपनी मेहनत से कमाई रकम गंवा बैठते हैं। ऎसा ही एक मामला बलियापुर थाना क्षेत्र से प्रकाश में आया है। साइबर ठगों ने आमझर की आंगनवाड़ी सेविका चंचला देवी के बैंक खाते से बुधवार को 67 हजार रुपए उड़ा लिए। पीड़िता को ठगी का शिकार होने पर होश उड़ गए और थाना पहुंची। थाना में शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता ने बताया कि शाम को उनके मोबाइल पर यूको बैंक शाखा बलियापुर का नाम लेकर किसी ने फोन किया। फोन करने वाले ने कहा कि एटीएम बंद हो जाएगा। इसके लिए एटीएम नंबर की मांग की। जब सेविका ने अपना एटीएम नंबर फोन करने वाले को दे दिया। कुछ देर के बाद  बैंक खाते से निकासी होने का मैसेज मोबाइल पर आया। तब सेविका को साइबर ठगी का शिकार होने का पता चला।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top