सुपर कप फुटबॉल: भेलाटांड़ की टीम प्री क्वार्टर फाइनल में

सुपर कप फुटबॉल: भेलाटांड़ की टीम प्री क्वार्टर फाइनल में

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम मुरलीडीह में चल रहे सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले राउंड का आठवां और नोंवा मैच रविवार को खेला गया।
रेड क्रॉस क्लब चांदमारी झरिया एवं सोनू 11 भेलाटांड़ के बीच खेले गए मैच में भेलाटांड़ ने टाइ ब्रेकर में 4-1 से मुकाबले को जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
दोनों टीमो ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया ।   हाफ टाइम से पहले और हाफ टाइम के बाद दोनों टीम बराबरी पर रही। निर्णायक ने टाइ ब्रेकर का सहारा लिया, जिसमें भेलाटांड़ की टीम ने जीत दर्ज की।
दूसरे मैच में एसीएम क्लब लगद्धा पुरुलिया ने फ्रेंड्स क्लब छत्रुटांड़ मुरलीडीह को 1-0 से पराजित कर दिया।
दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने खेल के बीच कई अच्छे-अच्छे मूव बनाएं। मध्यांतर के पहले ही पुरुलिया ने एक गोल दाग दिया। मध्यांतर के बाद फ्रेंड्स क्लब ने गोल मारकर मुकाबले को बराबर किया । अंत में एसीएम क्लब लगद्धा पुरुलिया ने मुकाबले को जीत कर अगले राउंड में प्रवेश किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top