बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

दिवंगत मुखिया की पुण्यतिथि मनी

बलियापुर:  सिंदुरपुर पंचायत की दिवंगत मुखिया सादमुनी देवी की तीसरी पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। सिंदूरपुर पंचायत भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत मुखिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई । विधायक चंद्रदेव महतो ने दिवंगत मुखिया को एक कर्मठ एवं जुझारू जनप्रतिनिधि बताया। कहा कि उन्होंने जीवन पर्यंत सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लिया करती थी। प्रभारी मुखिया मलिंद हांसदा, पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, झामुमो नेता जग्गू महतो, भिखराजपुर के मुखिया दिलीप कुमार महतो, अल्पना मुखर्जी, रामप्रसाद रजवार, अरुण रजवार, दिलीप मुखर्जी, विनय मुखर्जी, किरण देवी, सोनाराम मुर्मू, नुनुलाल हेंब्रम, सुधीर हांसदा, राम प्रसाद रजवार, सिकंदर किस्कू, नरेश हेंब्रम आदि थे।
—————————————

महिलाओं की हुई हीमोग्लोबिन की जांच

बलियापुर: प्रज्ञा डायग्नोस्टिक केंद्र में रविवार को बलियापुर लायंस क्लब की ओर से महिलाओं के लिए हीमोग्लोबिन एवं ब्लड प्रेशर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डेढ़ दर्जन महिलाओं की जांच की गई।  खून की कमी पाए जाने पर महिलाओं को आवश्यक सलाह दी गई । मौके पर क्लब के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, गिरधारी लाल अग्रवाल, प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी, चितरंजन महतो, शंकर रविदास, कैलाश अग्रवाल, विनोद गुप्ता, सपन महतो, अंकित लिखमनिया, मंसूर अंसारी आदि थे।
——————————————

एमएमडीआर विधेयक के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय

बलियापुर:  प्लस टू हाई स्कूल बलियापुर के प्रांगण में रविवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक हैदर अली अंसारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्र सरकार के एमएमडीआर विधेयक का जमकर विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र कि भाजपा सरकार एक साजिश के तहत झारखंड राज्य को कमजोर करने के मकसद से इस विधेयक को लाया है, ताकि किसी भी हालत में मुख्यमंत्री को बदनाम किया जा सके। इस जनविरोधी बिल के विरुद्ध पंचायत एवं गांव स्तर पर लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में वरिष्ठ नेता जग्गू महतो, युद्धेश्वर सिंह, चंडीचरण देव , अब्दुल कादिर, राजेंद्र किस्कू, ईश्वर मरांडी, विजय महतो थे। बैठक का संचालन निर्मल रजवार कर रहे थे।
———————————————
अनाथ महिला की मौत

बलियापुर: बाघमारा के बेदिया टोला स्थित कॉलोनी के एक आवास में अकेले रह रही 50 वर्षीय संध्या मुखर्जी का शनिवार की रात निधन हो गया। वह लोगों के घरों में मांग कर खाती थी। कई साल से वह कॉलोनी में अकेली रहा करती थी। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने से बगल के कुंवरडीह बस्ती में उनका निधन हो गया। मुखिया कल्पना गोराई, पूर्व मुखिया संजीत गोराई, संतोष कुमार महतो, वकील बेदिया आदि की पहल पर मृत महिला के शव को लोगों ने गांव के श्मशान घाट में दफना दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top