कतरास क्षेत्रीय चिकित्सालय में विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

कतरास क्षेत्रीय चिकित्सालय में विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित

क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
कतरास क्षेत्रीय चिकित्सालय परिसर में शनिवार को विदाई सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशा कुमारी तथा सिस्टर इंचार्ज मेनोका कर्मकार के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। वहीं नए एएमओ डॉ. जय प्रकाश राय को पदभार ग्रहण करने पर स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता महाप्रबंधक विष्णु कांत झा ने की। अपर महाप्रबंधक मणिकांत पांडे, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक उमंग ठक्कर तथा फाइनेंस मैनेजर रोहित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच का संचालन मुख्य कैशियर विनोद कुमार सिंह एवं दीपक मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने डॉ. आशा कुमारी और मेनोका कर्मकार के सेवाकाल की सराहना की तथा उनके स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर क्षेत्र संख्या 3 से आए क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वरुण कुमार झा, डॉ. कृष्ण मुरारी, धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि भौमिक महतो व अमरेश कुमार चौधरी तथा दिनेश चंद्र पांडे, दिलीप कुमार, मनोज कुमार, प्रेमानंद एवं राघवेंद्र पांडे ने अपने विचार व्यक्त किए। विवेक हजारी, राजेश कुमार साहू, कुलदीप चौहान, बाबूलाल दास, फूलचंद भारती, सुरेश महतो, रामेश्वर यादव, अनवर, मुन्ना जी, प्रेम कुमार, ब्रह्मानंद पांडे, ममता सेन, सुनीता सिंह, यशोदा देवी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top