शिक्षण संस्थानों में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

शिक्षण संस्थानों में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

बलियापुर: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आरएसपी कॉलेज बेलगड़िया एवं प्रजन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक, कर्मी एवं छात्र-छात्राओं ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आरएसपी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद के प्रथम दिन रस्सी कूद एवं पुश- अप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग में कोमल कुमारी एवं पुजा कुमारी तथा बालक वर्ग में नागेंद्र कुमार एवं राजकिशोर चयनित हुए, जबकि पुश-अप प्रतियोगिता में संजीव एवं विकास चयनित हुए। वहीं प्रजन्य बीएड कॉलेज में
नीडल रेस, स्पून एंड मार्बल, म्यूजिकल चेयर रेस, कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज की सचिव भाजपा नेत्री तारा देवी ने चयनित प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया। मौके पर कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top