भाजपा नेता व अधिवक्ता रामपद कुम्भकार नहीं रहें 

भाजपा नेता व अधिवक्ता रामपद कुम्भकार नहीं रहें

पूर्वी टुंडी निवासी व पूर्व मुखिया तथा प्रजापति कुम्भकार महासंघ के संरक्षक भी थे 

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : धनबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्वी टुंडी प्रखंड के लटानी पंचायत के पूर्व मुखिया तथा वरिष्ठ भाजपा नेता रामपद कुम्भकार का शनिवार की सुबह उनके धनबाद स्थित आवास पर निधन हो गया। वह करीब 87 वर्ष के थे। रामपद कुम्भकार लटानी के निवासी थे। वह प्रजापति कुम्भकार महासंघ के संरक्षक भी थे। उनके निधन से धनबाद के अधिवक्ताओं एवं पूरे पूर्वी टुंडी में शोक की लहर है। उनके पार्थिव शरीर को धनबाद से उनके लटानी स्थित आवास लाया जाएगा। उसके बाद उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि रामपद कुम्भकार के निधन से पूरे टुंडी एवं भाजपा परिवार को भारी क्षति हुई है। वह एक सामाजिक व्यक्ति थे। समाज के सभी वर्गों एवं सभी राजनीतिक दलों के लोग उनका सम्मान करते थे। रामपद कुम्भकार के निधन पर भाजपा नेता महादेव कुम्भकार, पूर्व महामंत्री दिनेश सिंह, भाजपा नेता एवं अधिवक्ता फिरोज दत्ता, विजय कुमार दास, दिनेश दत्ता, अजय मंडल, लखन मोहली, मंगल मुर्मू आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top