ट्रक ने छीन लिया युवक की जान

ट्रक ने छीन लिया युवक की जान

बलियापुर: बलियापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर हीरक चौक के पास शुक्रवार धनबाद की ओर जा रही सीमेंट लदा ट्रक की चपेट में आने से 26 वर्षीय अमित कुमार पांडे का निधन हो गया। वह दोलाबड़ के नरेंद्र नाथ पांडे व पंचायत की वार्ड सदस्य माला देवी का एकलौता पुत्र था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक किसी काम से भिखराजपुर हीरक चौक गया था। इसी क्रम में ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया।  मौके पर पहुंची बलियापुर पुलिस ने उसे धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल ले गए , जहां चिकित्सक ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई । मृतक के माता-पिता एवं अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। दुर्घटना के बाद भिखराजपुर के मुखिया दिलीप कुमार महतो समेत अनेक लोग घटनास्थल पर पहुंचे थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top