बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

ब्लास्टिंग का पत्थर आमझर में गिरा, बाल-बाल बचे ग्रामीण

विरोध में कर्मियों को बनाया बंधक

बलियापुर:  रखितपुर रेल फाटक के पास सिंदरी रेल लाइन पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के दौरान बुधवार की देर शाम हुई ब्लास्टिंग से उड़े पत्थर आमझर के मंडल टोला में जाकर गिरा। इस घटना में कई लोग बाल-बाल बच गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर जाकर आक्रोश जाताया। ग्रामीणों ने ब्लास्टिंग का पत्थर दिखाने के लिए ठेकेदार के कर्मी चितरंजन सिंह एवं जेसीबी चालक हबीब अंसारी को गांव ले गए । फिर मुखिया धर्मेंद्र रवानी को सूचित कर दोनों कर्मियों को पंचायत भवन ले गए । सूचना पाकर बलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए गए दोनों कर्मियों को पुलिस थाना ले आई । समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में किसी पक्ष के द्वारा पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दिया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों कर्मियो से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे ठेकेदार द्वारा अगल-बगल के लोगों को बगैर सूचना एवं सतर्क किये मनमाने ढंग से ब्लास्टिंग किया जा रहा है। जिससे ग्रामीण काफी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मनमाने ढंग से ब्लास्टिंग करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पुलिस प्रशासन से किया है।
———————————————

ग्रामीणों ने नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने की लगाई गुहार

बलियापुर:  परसबनिया स्थित ओड़भिठा गांव का ट्रांसफार्मर खराब होने से तीन दिनों से गांव में अंधेरा छाया हुआ है। गुरुवार को दर्जनों ग्रामीण विधायक चंद्रदेव महतो से मिले और खराब ट्रांसफार्मर के बदले नया ट्रांसफार्मर लगवाने तथा जल्द गांव में बिजली बहाल कराने की मांग की। जिस पर विधायक ने ग्रामीणों को गांव में जल्द विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया।
—————————————–

सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
बलियापुर: सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए गु्रुवार को धनबाद के ट्रैफिक इंस्पेक्टर जय कुमार बलियापुर पहुंचे। इस दौरान बलियापुर बाजार चौक पर चौपाल आयोजित कर सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का काम किया गया। हमेशा हेलमेट पहनकर बाइक चलाने, चार पहिए वाहन वालों को सीट  बेल्ट लगाने समेत सड़क सुरक्षा के विभिन्न नियमों की जानकारी दी गई । मौके पर काफी संख्या में लोग थे।
———————————————–

छात्राओं ने मुखिया को बांधी राखी
बलियापुर: उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेतटांड़ की छात्राओं ने गुरुवार को रक्षाबंधन के मौके पर आमझर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र रवानी की कलाई में राखी बांधी। मुखिया की मंगल कामना की गई । मौके पर मुखिया द्वारा छात्राओं के बीच छाता वितरण किया गया। इस अवसर पर शिक्षक दीपक मंडल आदि थे।
——————————————
बीडीओ ने की ग्रामीणों के साथ बैठक

बलियापुर: भिखराजपुर पंचायत भवन में गुरुवार को बीडीओ प्रभाष चंद्र दास ने एसआईआर को लेकर ग्रामीणों  के साथ बैठक आयोजित किया। बैठक में वोटर शुद्धिकरण के लिए लोगों से जल्द से जल्द दस्तावेज जमा करने को कहा गया। वहीं 31 अगस्त तक फसल बीमा योजना हेतु लोगों को आवेदन जमा करने को कहा गया। मौके पर रवि चौरसिया, मुखिया दिलीप कुमार महतो के अलावा अनेक लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top