खनन विधेयक के विरोध में कांग्रेस आज टावर चौक पर देगी महाधरना 

खनन विधेयक के विरोध में कांग्रेस आज टावर चौक पर देगी महाधरना 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : केंद्र सरकार द्वारा पारित नए खनन विधेयक के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 27 अगस्त को गिरिडीह के टावर चौक पर विशाल महाधरना का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया कि कांग्रेस केंद्र सरकार के नए खनन कानून को झारखंड के हितों के खिलाफ मानती है। पार्टी का आरोप है कि इस कानून के माध्यम से राज्य के खनिज संसाधनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा तथा राज्य में संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं।

महाधरना में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह कोडरमा लोकसभा प्रभारी मणि शंकर तथा गिरिडीह जिला प्रभारी सुरेंद्र सिंह के शामिल होने की बात कही गई है। कांग्रेस की ओर से अयोध्या में राम मंदिर के चंदे से जुड़े कथित अनियमितताओं के मुद्दे को भी कार्यक्रम में उठाने की बात कही गई है।

जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने मीडिया कर्मियों से कार्यक्रम की कवरेज के लिए उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top