कतरास-बाघमारा कोयलांचल में शान से लहराया तिरंगा
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
कतरास-बाघमारा कोयलांचल के विभिन्न सरकारी कार्यालय, सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में शनिवार को शान से तिरंगा फहराया गया। शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में विधायक मथुरा प्रसाद महतो, सिजुआ स्थित बाघमारा पुलिस अनुमंडल कार्यालय में एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, टाटा सिजुआ कैंटीन कॉलोनी व रूसी विहार कॉलोनी में राकोमयू के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, राकोमयू कार्यालय सिजुआ में अध्यक्ष किशन महतो, शक्ति चौक तेतुलमारी में शहीद पुत्री अंजना देवी, आंगनबाड़ी केंद्र पासीटांड में जिप सदस्य आरती देवी, प्राथमिक विद्यालय कुमारजोरी में जिप प्रतिनिधि जितेश रजवार, कपुरिया पंचायत सचिवालय में मुखिया ममता देवी, दुर्गा हार्डवेयर मलकेरा में राकेश त्रिगुनाइत, भेलाटांड़ फुटबाल ग्राउंड में अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव, तेतुलमुड़ी में सुरेश महतो, टाटा सिजुआ छह नंबर में निवर्तमान पार्षद धर्मेंद्र कुमार महतो, सिजुआ में झामुमो कतरास नगर अध्यक्ष सुमित महतो, कतरास थाना में थानेदार प्रवीण कुमार, अभाविप परिषद कार्यालय में नगर अध्यक्ष डा. अंकित झा ने तिरंगा फहराया।