कोयला नगर में दो दिवसीय टैलेंट कार्निवल शुरू प्रतिभागियों ने प्रतिभा व रचनात्मकता का किया शानदार प्रदर्शन

कोयला नगर में दो दिवसीय टैलेंट कार्निवल शुरू

प्रतिभागियों ने प्रतिभा व रचनात्मकता का किया शानदार प्रदर्शन

डीजे न्यूज, धनबाद: दीक्षा महिला मंडल के तत्वावधान में कोयला नगर स्थित सामुदायिक हाॅल में दो दिवसीय टैलेंट कार्निवल का शुभारंभ शनिवार को हुआ। उद्घाटन बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने किया। दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल की उपस्थिति में प्रतिभा, रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के 25 से अधिक विद्यालयों के युवा कलाकारों ने भाग लिया।
उद्घाटन दिवस पर एकल नृत्य (शास्त्रीय), एकल नृत्य (फ्रीस्टाइल) और समूह नृत्य (फ्रीस्टाइल) में छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रतिभा, रचनात्मकता और मंच पर अपनी उपस्थिति का प्रदर्शन किया। रविवार को टैलेंट कार्निवल का समापन समूह नृत्य (शास्त्रीय), एकल गायन और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा।
इस अवसर पर निदेशक (एचआर) मुरली कृष्ण रामैया, निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी-पी एंड पी) राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार, दीक्षा महिला मंडल की उपाध्यक्ष पूर्बिता रामैया, रंजना सिंह और नीता कुमार, दीक्षा महिला मंडल के अन्य सदस्य, बीसीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी, स्कूल के प्रधानाचार्य और अभिभावक भी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top