आमटाल पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित ग्रामीणों को कानूनी अधिकार व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Advertisements

आमटाल पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

ग्रामीणों को कानूनी अधिकार व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
डीजे न्यूज, बलियापुर (धनबाद): प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धनबाद निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर शुक्रवार को आमटाल पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशिक्षु जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजयकांत श्रीवास्तव एवं जे. जननी ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। न्यायाधीश गण ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को न्याय प्राप्त करने का अधिकार है तथा आर्थिक या सामाजिक कारणों से कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित नहीं रहना चाहिए। उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल संरक्षण कानून, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध तथा लोक अदालत की उपयोगिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को कानूनी समस्याओं के समाधान हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध सेवाओं के बारे में भी बताया गया। शिविर में उपस्थित लोगों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया और विधिक जागरूकता अभियान की सराहना की। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इस दौरान सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल शैलेंद्र झा , कन्हैया लाल ठाकुर, ग्राम प्रधान संजय गोराई, पंचायत सचिव मनोज  कुमार मंडल  उपस्थित रहे  ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top