Advertisements
बेकारबांध में विधानसभा स्तरीय कार्यशाला आयोजित
डीजे न्यूज, धनबाद: बेकारबांध स्थित ब्लेसिंग हॉल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से एसआइआर के प्रति कार्यकर्ताओं को जागरूक और प्रशिक्षित किया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता बीएलओ 2 के रूप में बूथों पर जाएंगे। सही लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने और अवैध लोगों के नाम लिस्ट से कटवाने का काम करेंगे ।
प्रदेश उपाध्यक्ष बाल मुकुंद सहाय ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ लेवल अधिकारी के साथ मिलकर काम करेंगे और उनका सहयोग करेंगे । प्रशिक्षण का उद्देश्य सूची में सही मतदाता और नए मतदाता का नाम जुड़े और अवैध मतदाताओं का नाम हट सके ।