मां तारा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के निमित निकली कलश यात्रा

Advertisements

मां तारा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के निमित निकली कलश यात्रा

डीजे न्यूज, धनबाद:  मां तारा भक्त मंडली की ओर से कुम्हारपट्टी स्थित नवनिर्मित अघोर आश्रम में मां तारा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर मनईटांड़, पुराना स्टेशन रोड और रेलवे कॉलोनी होते हुए नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरने के बाद श्रद्धालु पुनः शोभायात्रा के साथ मंदिर परिसर लौटे।

मुख्य पुजारी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई है। दूसरे दिन नगर भ्रमण के उपरांत वैदिक विधि-विधान के साथ मां तारा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जबकि तीसरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में समाजसेवी दिलीप सिंह शामिल हुए और मां तारा का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं से भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

इस अवसर पर गुरु चंद्रभूषण चौधरी, प्रवीण मिश्रा, अनिकेत रॉय, सुधीर अघोरी, बड़े महतो, पिंटू मोदी, तारक दा, गौतम सिंह, श्याम कुमार, अक्षय कुमार महतो, वीरेंद्र शंकर, गौतम महतो सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top