अापणो घर में असम की आदिवासी महिला से हुआ थादुष्कर्म, राजू साव गया जेल और अक्षत अग्रवाल मुक्त
डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : गोविंदपुर गोसाईडीह स्थित आपणो घर परिसर के ओक बिल्डिंग स्थित अक्षत अग्रवाल के फ्लैट में असम की एक गर्भवती आदिवासी महिला के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार राजू कुमार साव बरमसिया निवासी को पुलिस ने जेल भेज दिया। मंगलवार को महिला की मेडिकल जांच होगी। महिला ने दिए अपने बयान में कहा है कि रविवार को चार बजे धनबाद रेलवे स्टेशन के पास से उसे घर में काम देने का बहाना बना कर उसे उस फ्लैट में लाया था। घर में किसी महिला को नहीं देख उसे अनहोनी की आशंका हुई। वह जब जाने लगी तो उसके साथ जोर जबरदस्ती की गई, मारपीट की गई। जान मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया गया। इसी बीच जब आरोपी बाथरूम गया तो वह जान बचा कर फ्लैट से नीचे उतरी। वहां मौजूद लोगों को उसने घटना की जानकारी दी। अपने बयान में महिला ने कहा है कि उसके मां-बाप नहीं हैं। चाचा- चाची के साथ रहकर व दूसरे के घरों में काम में काम कर दसवीं तक पढ़ी है।
दो-तीन वर्ष पहले काम के सिलसिले में वह मुम्बई चली गई थी। वहां मछली पैकिंग का काम का करती थी। जहां बिहार के एक व्यक्ति से परिचय हुआ जिससे नवम्बर 2025 में शादी कर ली। वह अब गर्भवती है। मछली पैकिंग का ही काम करने वाली जमुई जिला की कई सहेली महिलाएं अपने घर जमुई मुझे भी साथ ले गई थी। सहेलियों के यहां कई दिन रहने के बाद वह वापस लौट रही थी। ट्रेन में उसका बैग, मोबाइल, पेन कार्ड,आई कार्ड एवं पैसों की चोरी हो जाने पर धनबाद में उतरी थी। वहीं आरोपी से मुलाकात हुई तो उसने कुछ आर्थिक सहयोग देने और कागजात बनवा देने तक घर में काम देने को कह फ्लैट लाकर उसके साथ रेप किया। उसने गर्भवती होने और छोड़ देने के लिए गिड़गिड़ाई बावजूद वह नहीं माना। अब उसे डर है कि पति कही छोड़ न दे। मां- बाप है नहीं , चाचा चाची का घर छोड़ चुकी है। ऐसे में वह पेट में पल रही बच्चे को लेकर कहा जाएगी।
युवती के बयान पर गोविंदपुर पुलिस ने 126(2),127(2),115(1),64(1),351(3),2(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया हैं।युवती ने पुलिस को दिए बयान में कहा है फ्लैट में कई और लोग भी आ-जा रहे थे।
संदेह के घेरे में अक्षत अग्रवाल
आपणो घर में अक्षत अग्रवाल के पास कई फ्लैट है। पुलिस ने रविवार को उसे भी हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद अभी पुलिस ने उसे छोड़ दिया है। राजू कुमार साव को गिरफ्तार करने के दौरान अक्षत के बाउंसर कई लोगों के साथ मारपीट की थी।
ऑनलाइन सट्टेबाजी में तेलंगाना पुलिस द्वारा अक्षत गिरफ्तार हो चुका है। उस समय
ऑनलाइन सट्टेबाजी में उसका नाम आया था। तेलंगाना पुलिस के समक्ष भी हाईक्लास ड्रामा हुआ था। बाद में फ्लैट के टॉयलेट से अक्षत अग्रवाल को हिरासत में लेकर पुलिस तेलंगाना गई थी। बेटिंग एप के जरिए हुई ठगी में देशभर के ठगों के तार जुड़ने की बात कही गई थी। पुलिस इन बिंदुओं की जांच कर रही हैकि इस रेप की घटना में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष कौन कौन शामिल थे। अक्षत के फ्लैटों का उपयोग किन किन कामों में होता है।क्या इसमें उसकी संलिप्तता थी।