अवैध पार्किंग शुल्क वसूलने के आरोप में निगम ने लगाया जुर्माना

Advertisements

अवैध पार्किंग शुल्क वसूलने के आरोप में निगम ने लगाया जुर्माना

डीजे न्यूज, धनबाद: गोल्फ ग्राउंड में मेला के दौरान अवैध पार्किंग शुल्क वसूलने के आरोप में
धनबाद नगर निगम ने आयोजक पर भारी जुर्माना लगाया है। मेयर संजीव सिंह ने साफ कहा है कि निगम क्षेत्र में पार्किंग वसूली का अधिकार केवल निगम के पास है और मेला संचालकों द्वारा की जा रही वसूली पूरी तरह से अवैध है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की एक टीम भी जाँच के लिए मेला स्थल पर गई थी। टीम ने अवैध पार्किंग शुल्क वसूलने वालों से भी बात की, जिन्होंने स्पष्ट किया है कि उन्होंने पार्किंग शुल्क लेने को लेकर कोई भी आदेश निगम से नहीं लिया है। मेयर ने बताया कि ऐसी भी सूचनाएं मिली है कि मेले के दौरान स्वच्छता नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। इन सभी विषयों पर निगम विधि सम्मत कार्रवाई करेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top