गोदभराई कार्यक्रम में 20 गर्भवती महिलाओं को मिला पोषण किट

Advertisements

गोदभराई कार्यक्रम में 20 गर्भवती महिलाओं को मिला पोषण किट

डीजे न्यूज, तिसरा,धनबाद : सिंदरी के शहरपुरा स्थित विद्यापति परिसर कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) के सीएसआर सहयोग से एचएलएफपीपीटी संस्था द्वारा संचालित “सेहत साथी” कार्यक्रम के तहत गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 20 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें न्यूट्रिशन किट वितरित किया गया तथा सुरक्षित मातृत्व और संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में एचयूआरएल के एचआर हेड विक्रांत कुमार, प्रबंधक आशा सिंह, उपप्रबंधक अरिंदम मुखर्जी, आकाश एवं प्रतुक सिंह के अलावा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रूपक बनर्जी उपस्थित थे।

इस अवसर पर विक्रांत कुमार ने कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य वाले बच्चों का निर्माण करती है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक भोजन लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वयं की उचित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सही पोषण मां और शिशु दोनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

वहीं डॉ. रूपक बनर्जी ने गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, स्व-देखभाल तथा उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान और उससे बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

एचएलएफपीपीटी संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रशांत कुमार सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि न्यूट्रिशन किट में भुना चना, गुड़, दलिया, मूंगफली, खजूर एवं काजू शामिल किए गए हैं, जो गर्भवती महिलाओं को आवश्यक पोषण उपलब्ध कराने में सहायक हैं। उन्होंने महिलाओं को आयरन और कैल्शियम की गोलियों के नियमित सेवन, समय पर स्वास्थ्य जांच और संतुलित आहार के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।

कार्यक्रम में संस्था के समीर कुमार, गणेश झा, स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट, एएनएम, सहिया कार्यकर्ता, गर्भवती महिलाएं एवं उनके परिजन मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top